Arjun Ke 10 Naam – अर्जुन के 10 नाम और उनका मतलब ?

Arjun Ke 10 Naam : आप सभी ने यदि महाभारत को ढंग से देखा है तो आपने अर्जुन का नाम जरूर सुना होगा जिसे की महाभारत का एक सबसे कुशल योद्धा और एक अहम पात्र भी माना जाता है

अर्जुन को अर्जुन नाम के अलावा कई सारे नामों से भी जाना जाता है जैसे कि पार्थ, गुडाकेश इत्यादि

अपने पांच पांडव भाइयों में अर्जुन से छोटे दो भाई सहदेव और नकुल थे तो वही अर्जुन से दो बड़े भाई युधिष्ठिर और महाबली भीम थे और इस प्रकार अर्जुन अपने पांचों भाइयों में मध्य का भाई था यानी कि उससे दो बड़े तथा दो छोटे भाई थे

आज के इस लेख में हम अर्जुन के प्रमुख अन्य नामों को देखने वाले हैं जिससे कि अर्जुन को जाना जाता है और साथ ही आज के हमारे इस लेख का मुख्य विषय रहेगा Arjun Ke 10 Naam

जब भी किसी व्यक्ति को कोई अन्य पर्यायवाची नाम दिया जाता है तो उस नाम के पीछे कोई ना कोई रहस्य जरूर होता है और यदि यही नाम प्राचीन काल से जुड़े हो तो उनके पीछे विभिन्न प्रकार की दंत कथाएं तथा वास्तविक कथाएं भी विद्यमान रहती हैं

आज के इस लेख में हम अर्जुन के जिन 10 नामों को जानने वाले हैं उन्हें भी किसी ना किसी रहस्य के कारण ही अर्जुन को दिया गया है और उनके पीछे भी कोई ना कोई कहानी जरूर छुपी हुई है

 

Arjun Ke 10 Naam

 

Arjun Ke 10 Naam – अर्जुन के 10 नाम और उनका अर्थ 

 

अर्जुन को कुछ नाम उसकी बुद्धि के लिए तो वही कुछ नाम उसके शौर्य पराक्रम के लिए दिए गए हैं, वहीं कुछ नाम अर्जुन के माता-पिता से संबंधित होने के कारण भी अर्जुन को प्रदान किए गए है

 

Arjuns ke 10 naam ka photo
अर्जुन नाम फोटो

 

अर्जुन के यह सभी 10 नाम बहुत ज्यादा शुभ भी माने जाते हैं और हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार यदि किसी व्यवसाय या आवास का नाम इन सभी अर्जुन के नामों को आधार बनाकर रखा जाए तो उनमें आमूलचूल वृद्धि तथा सुख और वैभव रहता है

अर्जुन को दिए गए 10 नाम निम्नलिखित हैं :

  1. फाल्गुन
  2. किरीटी
  3. महाबाहो
  4. धनञ्जय
  5. पुरुषर्षभ
  6. कौन्तेय
  7. परन्तप
  8. पार्थ
  9. गुडाकेश
  10. कपिध्वज

इन सभी नामों के अलावा अर्जुन को कुंती नरेश, कुंती कुमार तथा वीर भद्र पुरुष के नाम से भी जाना जाता है

हालांकि संपूर्ण महाभारत में अर्जुन को कुल मिलाकर 12 नामों से जाना जाता था

इस तरह अब आप Arjun Ke 10 Naam जान चुके होंगे जो कि उपरोक्त आपको दर्शाए गए हैं परंतु इन सभी 10 नामों को प्रदान करने के पीछे क्या कारण रहे यह जानना भी बेहद जरूरी है

 

अर्जुन को पार्थ नाम क्यों दिया गया

अर्जुन को पार्थ नाम से श्रीकृष्ण पुकारा करते थे जो कि रिश्ते में उनके साले भी लगते थे और महाभारत के युद्ध में श्री कृष्ण ही अर्जुन के सारथी बने थे

अपने इसी सारथी की बदौलत अर्जुन उस महाभारत रण को जीत पाया और हस्तिनापुर पर अपने सभी पांडव भाइयों का शासन स्थापित कर पाया

अर्जुन को पार्थ इसलिए कहा जाता है क्योंकि अर्जुन की मां अर्थात की कुंती का एक पर्यायवाची नाम पर्था भी था और इसी का पुत्र होने के कारण अर्जुन पार्थ कहलाया अर्थात की पर्था पुत्र पार्थ

यह कुंती श्री कृष्ण की बुआ भी लगती थी और उनके पिता वासुदेव की बहन भी थी

 

अर्जुन को गुडाकेश क्यों कहा जाता है

अर्जुन को इस नाम से पुकारे जाने के पीछे जो दो मुख्य कारण मिलते हैं वे निम्नलिखित हैं :

  • अर्जुन के बाल घुंघराले होने के कारण अर्जुन को गुडाकेश के नाम से जाना जाता है क्योंकि केश का अर्थ होता है बाल वही गुडा का अर्थ होता है घुंघराले
  • क्योंकि अर्जुन का अपने सोने पर बहुत ज्यादा नियंत्रण था और बुद्धिमानी होने के कारण उसने अपनी निद्रा को अपने वश में कर लिया था जिस कारण भी इसे गुडाकेश के नाम से जाना जाता है

हालांकि अधिकतर पंडितों द्वारा इस दूसरे कथन का ही समर्थन किया जाता है की अपनी इंद्रियों पर एक प्रकार से विजय प्राप्त करने के कारण ही अर्जुन को गुडाकेश कहा गया क्योंकि अत्यधिक शयन भी व्यक्ति को आलसी बना देता है और उसे भोग विलास की जिंदगी जीने पर मजबूर कर देता है

 

अर्जुन को धनंजय क्यों कहा गया

अर्जुन ने जब हस्तिनापुर राज्य को जीतने के बाद एक राजसुय यज्ञ का आयोजन करवाया तो अपने राज्य की उत्तरी दिशा में स्थित सभी राजाओं को अपनी अधीनता स्वीकार करने का न्योता भेजा क्योंकि इस यज्ञ के द्वारा अर्जुन अपने सभी पड़ोसी राज्यों को अपने राज्य में मिलाना चाहता था

जब उन राज्यों ने अर्जुन की बात नहीं मानी तो अर्जुन ने युद्ध द्वारा उन सभी राज्यों को जीत लिया और वहां से अत्यधिक मात्रा में सोना चांदी और विभिन्न प्रकार के जेवरातो को अपने साथ लेकर आया

इसी कारण से अर्जुन को धनंजय नाम दिया गया अर्थात की बहुत अधिक धन को संचित करने वाला और जीतने वाला

 

अर्जुन को कौन्तेय नाम क्यों दिया गया

आप सभी ने महाभारत में अर्जुन को इसी नाम से पुकारते हुए सुना होगा कि “है कौन्तेय पुत्र अर्जुन आपका इस हस्तिनापुर राज्य में स्वागत है”

अपनी माता कुंती का पुत्र होने के कारण ही अर्जुन को यह नाम दिया गया था और यह अर्जुन को अपनी माता के नाम से मिला हुआ दूसरा नाम था क्योंकि अर्जुन को उसकी माता के एक अन्य नाम से पार्थ नाम भी मिला था

इस प्रकार से अर्जुन को अपनी माता से 2 नाम पार्थ और कौन्तेय मिले

 

अर्जुन को फाल्गुन का नाम क्यों मिला

कुछ हिंदू पौराणिक कथाओं में यह जानकारी मिलती हैं कि अर्जुन इंद्र के पुत्र थे और इंद्र के पर्यायवाची के रूप में फाल्गुन का महीना भी माना जाता है इसी कारण से अर्जुन को फाल्गुन नाम दिया गया

इंद्र का पर्यायवाची फाल्गुन और इंद्र का पुत्र होने के कारण अर्जुन को फाल्गुन पुत्र के नाम से भी जाना जाता है

 

अर्जुन को कपि ध्वज क्यों कहा गया

जैसा कि हमने महाभारत में बहुत सारे स्थानों पर हनुमान जी के बारे में सुना है और विभिन्न प्रकार के ग्रंथों में भी इसका जिक्र मिलता

क्योंकि जब महाभारत के रण में अर्जुन श्री कृष्ण को अपना सारथी बना कर साथ लेकर गए थे तो उसी रथ की भगवा ध्वजा पर हनुमान जी सदैव रहते थे और उस महाभारत के युद्ध में अर्जुन का साथ अन्य रूप से प्रधन कराते थे

इस प्रकार हनुमान जी का आशीर्वाद तथा उनका साथ अर्जुन के साथ रहने के कारण ही अर्जुन को इस नाम अर्थात की कपिध्वज के नाम से जाना जाता है

 

अर्जुन को महाबाहो क्यों कहा गया

महाभारत के रचयिता वेदव्यास द्वारा यह लिखा गया है कि अर्जुन जैसा योद्धा ना तो कभी इस धरती पर पैदा हुआ है और ना ही कभी पैदा होगा क्योंकि शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार से श्रेष्ठ होना किसी भी सामान्य मानव के लिए सामान्य बात नहीं है

अपनी दोनों भुजाओं से महाभारत के युद्ध में जिस प्रकार से अर्जुन ने शौर्य ता दिखाई मानो ऐसा लग रहा था कि अर्जुन के पास हजारों भुजाएं हैं और इसी वक्तव्य के कारण अर्जुन को यह नाम महाबाहो मिला है

यानी कि जिसके पास महाबली बुजाये स्थित हो

 

अर्जुन को किरीटी क्यों कहा गया

अर्जुन इंद्र के पुत्र थे और इंद्र भी अर्जुन से बेहद ज्यादा प्रेम करते थे और जब इंद्र को यह महसूस हुआ कि पृथ्वी लोक पर असुरों का शासन बहुत ज्यादा बढ़ गया है तो उन्होंने अपने पुत्र अर्जुन को एक मुकुट पहना कर इन सभी दानवो को इस धरती से मिटाने के लिए कहा

और जैसा कि हम जानते हैं मुकुट का पर्यायवाची किरीट ही होता है इसी कारण अर्जुन को आगे चलकर एक अन्य नाम किरीटी मिला

 

अर्जुन को पुरुष वृषभ नाम क्यों दिया गया

जिस प्रकार से ऋषभ का अर्थ श्रेष्ठता होता है वही वृषभ का अर्थ बैल होता है

यह दोनों ही शब्द मानसिक रूप से श्रेष्ठ होने के साथ-सथ ही शारीरिक रूप से श्रेष्ठ होने के परिचायक भी हैं और अर्जुन इन दोनों ही रूपों में सर्वश्रेष्ठ था इसी कारण अर्जुन को पुरुष ऋषभ या पुरुष वृषभ नाम दिया गया

 

अर्जुन को परंतप नाम क्यों दिया गया

अर्जुन शुरुआत से ही शौर्यता से भरे एक योद्धा रहे हैं और अपनी इसी वीरता के कारण वे सदैव शत्रु को ताप पहुंचाते रहते थे अर्थात की सदैव ही शत्रु का विनाश करते रहते थे

इसी कारण शत्रुओं को ताप और कष्ट पहुंचाने के कारण ही अर्जुन को परंतप भी कहा जाता है


FAQs : Arjun Ke 10 Naam

सवाल : अर्जुन का सबसे पहला नाम क्या मिलता है?

महाभारत में अर्जुन का सबसे पहला नाम कुंती पुत्र मिलता है

सवाल : अर्जुन को अपनी माता से कौन से दो नाम मिले?

अर्जुन को अपनी माता से पार्थ और कुंती पुत्र नाम मिले

सवाल : अर्जुन किसके पुत्र माने जाते हैं?

अर्जुन को पौराणिक कथाओं के अनुसार इंद्र का पुत्र भी माना जाता है

सवाल : अर्जुन को इंद्र का पुत्र होने के कारण कौन सा नाम मिला?

अर्जुन को इंद्र का पुत्र होने के कारण फाल्गुन नाम मिला

सवाल : अपने शत्रुओं को कष्ट पहुंचाने के कारण अर्जुन को कौन सा नाम प्राप्त हुआ?

अर्जुन को शत्रुओं का नाश करने के कारण परंतप  नाम प्राप्त हुआ


Conclusion

तो पाठको हम आशा करते हैं कि आपको आज का हमारा यह लेख Arjun Ke 10 Naam बहुत ज्यादा पसंद आया होगा और इस लेख को पढ़कर आप अर्जुन के 10 नामों का रहस्य क्या है यह जान गए होंगे

इस लेख को पढ़ने के लिए आप सभी पाठकों का बहुत-बहुत आभार और धन्यवाद