Ukraine ki jansankhya kitni hai | यूक्रेन की जनसँख्या कितनी है

Ukraine ki jansankhya kitni hai: हमारी दुनिया में जहां जनसंख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है आधुनिकता का विकास हो रहा है लोग बेहतर बनते जा रहें हैं वहीं दूसरी तरफ जनसंख्या बढ़ने से अनाज में गिरावट हो रही हैं, अनाज की कमी से पूरी दुनियां में बहुत सी मौतें होती है जो इस दुनिया के लिए एक शर्मनाक बात है

जनसंख्या बढ़ने से आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है, ऐसे बहुत से देश है जो जनसंख्या को बढ़ने से रोकने के लिए अनेकों कैंपेन चला रहे हैं और लोगों को जागरूक कर रहे हैं

ऐसे बहुत से देश है जहां आबादी को बढ़ने से रोकने के लिए कानून भी लागू हो चुके है जिससे उस देश में कानून की वजह से फर्क देखने को भी मिला है, तो चलिए आज हम सभी जानेंगे कि Ukraine ki jansankhya kitni hai

 

Ukraine ki jansankhya kitni hai
Ukraine ki jansankhya kitni hai

 

Ukraine ki jansankhya kitni hai |यूक्रेन की जनसँख्या कितनी है 

जहां पूरी दुनिया की जनसंख्या 7.97 अरब है वहीं चाइना पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है, जिसकी आबादी लगभग 1.4अरब है दूसरे स्थान पर भारत देश है जिसकी आबादी 138 करोड़ है

यूक्रेन  जिसकी आबादी लगभग 4 करोड़ है जो पूरी दुनिया में जनसंख्या के अनुसार 35वें स्थान पर है यूक्रेन का क्षेत्रफल करीब 6 लाख वर्ग कि.मी. है 

यूरोप जो पूरी दुनिया के 7 महाद्वीपों में से एक है जिसमें 44 देश आते हैं, उसी यूरोप के देशों में यूक्रेन दूसरे स्थान पर आता है वहीं पहले स्थान पर रूस आता है जो यूरोप महाद्वीप के साथ-साथ एशिया महाद्वीप में भी फैला हुआ है

अगर सीधे शब्दों में कहा जाए तो रूस यूरोप का सबसे बड़ा देश होने के साथ-साथ पूरी दुनियां का भी सबसे बड़ा देश हैं जिसका क्षेत्रफल लगभग 397240 वर्ग कि.मी. है

वहीं यूरोप महाद्वीप के देशों में वेटिकन सिटी क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे छोटा देश है जिसकी आबादी सिर्फ 825 (2019 के अनुसार) है

एक रोचक तथ्य – वेटिकन सिटी के बारे में बताए तो 1983 से अभी तक एक भी बच्चा वेटिकन सिटी में पैदा नहीं हुआ

यूक्रेन का इतिहास | History of Ukraine in hindi

यूक्रेन देश जो अपने कई कारनामों की वजह से पूरी दुनिया में जाना जाता है, यूक्रेन की मिट्ठी जो पूरी दुनिया में बहुत ही ज्यादा मशहूर है क्योंकि यूक्रेन की मिट्टी बहुत ही ज्यादा उपजाऊ है, कहा जाता है कि अगर सबसे ज्यादा उपजाऊ मिट्टी इस धरती पर है तो वो सबसे ज्यादा यूक्रेन में है

यूक्रेन की इतिहास की बात करें तो सोवियत संघ जब 25 दिसंबर 1991 को टूटा तब पूरी दुनिया के सामने बहुत से देश सामने आए

करीब 15 देश जो सोवियत संघ के टूटने के बाद अस्तित्व में आए जिसमें यूक्रेन, रूस, लिथुआनिया, कीर्गिस्तान, जॉर्जिया, बेलारूस, आर्मीनिया, अजरबैजान, इस्टोनिया, कजाकिस्तान, लातविया, मालदोवा, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान देश थे

यूक्रेन की राजधानी कीव है जो यूक्रेन के उत्तर–मध्य में नीपर नदी पर स्थित है, हम आपको बता दें कि यूक्रेन की सीमा पूर्व में रूस, पश्चिम में हंगरी, स्लोवाकिया और पोलैंड, उत्तर में बेलारूस, दक्षिण में आजोव सागर और काला सागर और दक्षिण–पश्चिम में मोल्दोवा और रोमानिया से लगती है

यूक्रेन रूस से सुदूर दक्षिण–पूर्व से केर्च जलडमरूमध्य से अलग होता है जो काला सागर को आजोव सागर से जोड़ता है, यूक्रेन की राजधानी जिसको हम सभी कीव के नाम से जानते हैं वह कभी प्रथम स्लाविक साम्राज्य की राजधानी हुआ करती थी

कहते हैं कि इसी राज्य का गठन स्कैंडिनेवियन क़बीले ने किया था जो खुद को रूस कहते थे हम आपको बता दें कि यही मध्यकालीन राज्य बाद में कीएवियन रूस कहलाया

इतिहास के पन्नों को अगर खोला जाए तो मालूम पड़ता है कि यूक्रेन और रूस दोनों का जन्म स्लाविक साम्राज्य में हुआ था, 12वीं सदी के समय में जब मास्को की स्थापना हुई थी तब मास्को शहर कीएवियन रूस साम्राज्य की उत्तर–पूर्वी सरहद थी

अगर उस समय हम यही सवाल पूछते की ukraine ki jansankhya kitni hai तो हम ये अंदाज़ा लगा ही सकते है की उस समय यूक्रेन की जनसँख्या आजके समय से पहले बहुत कम थी और वह धीरे धीरे बढ़ते बढ़ते आज के जितनी हो गयी है

यूक्रेन एक ऐसा देश रहा है जहां अनेकों राष्ट्रमंडल ने राज किया है, यूक्रेन देश में कई सताब्दी तक ओटोमन्स, मंगोलों और पोलिश-लिथुआनियाई का राज था और साथ में कोसैक समुदायों ने यूक्रेन के थोड़े क्षेत्रों में आजाद रूप से बसने का प्रयास भी किया था

जिस तरह से पूरी दुनिया जो पहले से ही world war I और world war II जैसे महाविनाशक युद्ध देख चुकी है वहीं दूसरी ओर यूक्रेन और रूस के चलते world war III होते होते बचा है परंतु तब भी अनेकों सैनिक यूक्रेन और रूस के मारे गए

यूक्रेन और रूस के युद्ध के चलते अनेकों देशों पर इस युद्ध का प्रभाव पड़ा भारत देश में जहां युद्ध की वजह से सामान महंगा हो रहा है वहीं दूसरी ओर कई देशों में इस युद्ध के प्रभाव बहुत बुरे देखने को मिल रहे थे

 

यूक्रेन देश की पूरी जानकारी

 

ukraine war maps 603843 1341

 

  • कीव यूक्रेन की राजधानी होने के साथ–साथ यूक्रेन का सबसे बड़ा शहर भी है
  • यूक्रेन में बोली जाने वाली भाषा यूक्रेनियन है
  • यूक्रेन की मुद्रा Ukrainian Hryvnia (युक्रेनियाई रिव्निया) है
  • आज से 100 साल पहले यूक्रेन सोवियत संघ का सदस्य बना था और 1991 में सोवियत संघ से अलग हो गया था
  • 24 अगस्त 1991 को सोवियत संघ से यूक्रेन को स्वंत्रता मिली थी
  • यूक्रेन की राजधानी कीव सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला शहर है
  • यूक्रेन देश की राजधानी कीव में यूक्रेन की राजनीतिक स्थिति, आर्थिक स्थिति, और संस्कृति का भी एक प्रमुख केंद्र है
  • कीव शहर की स्थापना 1600 साल पहले की गई थी जो आज भी अस्तित्व में हैं
  • जहां यूक्रेन की जनसंख्या का लगभग 78 प्रतिशत हिस्सा मूल यूक्रेनवासियो का हैं वहीं दूसरी ओर बची हुआ 22 प्रतिशत में देश से आए लोगों का बसेरा है
  •  कीव यूक्रेन देश की राजधानी में करीब 2.8 मिलियन से भी ज्यादा लोगों का घर है
  •  यूक्रेन की सबसे ज्यादा प्रचलित जगह और कहा जाए तो उच्चतम बिंदु को (hora hoverla) होरा होवरला के नाम से जाना जाता है और ये कार्पेथियन पर्वत पर स्थित है
  •  यूक्रेन देश के पास अनेकों प्राकृतिक संसाधनों का भंडार है जैसे लोहा, मैगनीज, कोयला, गैस और तेल और अनेकों प्रकार की धातुओं का भंडार है
  • आपने जरूर सुना होगा कि 2011 तक दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा अनाज निर्यातक देश यूक्रेन था और इसीलिए यूक्रेन देश को ब्रेडबास्केट के नाम से भी जाना जाता था
  • पूरी दुनिया में जहां टेक्नोलॉजी दिन प्रतिदिन बढ़ रहीं है हर जगह बड़ी बड़ी इमारतें दिख रही है वहीं दूसरी ओर यूक्रेन में ही सबसे ज्यादा गहराई वाला मेट्रो स्टेशन भी स्थित है जिसको यूक्रेन का आर्सेनालना मेट्रो स्टेशन (Arsenalna Metro station) कहा जाता है
  • यूक्रेन देश एक ऐसा देश है जहां मेहमान नवाजी उच्चस्तर होती है यूक्रेन के लोग मेहमान नवाजी के लिए पूरी दुनिया में जानें जाते हैं कहा जाता है कि यूक्रेन के लोग मेहमानों का दिल से आदर करते हैं
  • साक्षरता दर की अगर बात करें तो यूक्रेन की साक्षरता दर 99.8 प्रतिशत है जो पूरी दुनिया की चौथी सबसे बड़ी साक्षरता दर है

 


यूक्रेन देश के कुछ रोचक तथ्य

  • पूरी दुनिया में सबसे पहले गैस लैंप का अविष्कार भी यूक्रेन में हुआ था और ये अविष्कार लिव में किया गया था
  • 1933 के अकाल में यूक्रेन ने बहुत ज्यादा दर्द झेला था जिसकी वजह से यूक्रेन की 15 प्रतिशत आबादी में से लगभग 5 मिलियन लोगों की मृत्यु हो गई थी
  • यूक्रेन में सबसे ज्यादा रूढ़िवादी ईसाई धर्म के लोग रहते हैं
  • यूक्रेन में पुरुष का जीवन वहां की औरतों से कम होता है क्योंकि यूक्रेन में शराब का सेवन पुरुष ज्यादा करते हैं
  • क्या आप जानते हैं कि यूक्रेन के झंडे में कितने रंग होते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि यूक्रेन के झंडे में 2 रंग होते है जिसमे एक नीला रंग होता है और एक पीला रंग होता है, नीला रंग आकाश का प्रतीक होता है, पीला रंग अनाज का प्रतीक होता है
  • यूक्रेन देश में खेती से अधिक मात्रा में कमाई की जाती है
  • ukraine ki jansankhya समय के साथ बढ़ रही थी पर यूक्रेन और रूस के विवादों के कारण यूक्रेन की जनसँख्या पर बहुत असर हुआ है
  • यूक्रेन देश में करीब 5000 से भी ज्यादा किले हैं
  •  कमियानेट्स पोडोल्स्की महल यूक्रेन देश के आकर्षण का केंद्र है
  • यूक्रेन में डॉक्टर की पढ़ाई पूरी दुनिया के मुकाबले सबसे सस्ती पढ़ाई होती है
  • यूक्रेन की एक राष्ट्र पोशाक भी है जिसको विषयवंका (vyshyvanka) कहते हैं
  • चेर्नोबिल आपदा यूक्रेन में ही हुई थी
  •  यूक्रेन पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा सूरजमुखी के बीज उगाने वाला देश है वहीं दूसरी ओर पूरी दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका 10वें स्थान पर है
  •  ट्रेंबिटा पूरी दुनिया का सबसे लंबा पवन उपकरण है, ट्रेंबिटा का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है
  • पूरी दुनिया में जिन 6 मठों को लावरा का दर्जा दिया है उन 6 में से 3 यूक्रेन में ही हैं

1.पोचेव में पवित्र डॉर्मिशन लावरा
2.डोनेट्स्क ओब्लास्ट में शिवतोगोर्स्क पवित्र डॉर्मिशन लावरा
3.कीव में कीव-पेचेर्स्क लावरा

  • यूक्रेन में सात यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं जिसमें ल्विव का ऐतिहासिक, चेर्नित्सि विश्वविद्यालय, कार्पेथियन पहाड़ों में अद्वितीय लकड़ी के चर्च, कीव में सेंट सोफिया कैथेड्रल है
  • 1934 के समय पूरी दुनिया में सबसे लोकप्रिय और सबसे खूबसूरत भाषा यूक्रेनी थी

 

FAQs – Ukraine ki jansankhya kitni hai

सवाल : Ukraine ki jansankhya kitni hai?

यूक्रेन की जनसंख्या लगभग 4 करोड़  है

सवाल : विश्व की जनसंख्या कितनी है?

विश्व की जनसंख्या 7.97 अरब है

सवाल : चेर्नोबिल कहां स्थित है?

चेर्नोबिल यूक्रेन में स्थित है

सवाल : तीन सबसे लोकप्रिय भाषा कौन सी हैं?

  • पहले स्थान पर – फ्रेंच भाषा
  • दूसरे स्थान पर – फारसी भाषा
  • तीसरे स्थान पर – यूक्रेनी भाषा

सवाल : सबसे ज्यादा सूरजमुखी के बीज उगने वाला देश कौन है?

सबसे ज्यादा सूरजमुखी के बीज उगाने वाला देश यूक्रेन है

सवाल : यूक्रेन के झंडे में कितने रंग होते हैं?

यूक्रेन के झंडे में 2 रंग होते हैं

नीला रंग और पीला रंग

सवाल : यूक्रेन के झंडे के रंगों के प्रतीक कौन से हैं?

यूक्रेन के झंडे में 2 रंग है नीला रंग और पीला रंग

नीला रंग आकाश का प्रतीक है
पीला रंग अनाज का प्रतीक है

 

Conclusion

आज के इस आर्टिकल में हम सभी ने जाना कि यूक्रेन की जनसंख्या कितनी है और यूक्रेन के इतिहास पर भी नजर डाली वहीं कुछ रोचक तथ्य भी जाने

हम आशा करते है कि आपको आज का ये आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा और अगर आपका कोई भी सुझाव हो तो आप comment box के जरिए अपना सुझाव बताइए और अपने दोस्तों को भी शेयर कीजिए, धन्यवाद