Bharat Ka Sabse Bada Rajya Kaun Sa Hai | भारत के सबसे बड़े राज्य का नाम क्या है

Bharat ka sabse bada rajya kaun sa hai : भारत जो सबसे बड़े महाद्वीप एशिया में स्थित है जिसको पूरी दुनिया इंडिया के नाम से भी जानती है

प्राचीनकाल में भारत को अनेकों नामों से भी जाना जाता था जैसे आर्यावर्त, हिंद, अजनाभवर्ष, भारतखण्ड, भारतवर्ष, हिमवर्ष आदि 

भारत देश अपनी संस्कृति और अपने शांत स्वभाव की वजह से पूरी दुनिया में जाना जाता है, विदेशों से लोग भारत में आकर भारत की संस्कृति को अपनाते हैं

योगा, जो आज पूरे विश्व में प्रचलित है वह भी भारत देश की ही देन है, भारत एक मात्र ऐसा देश है जहां अनेकों धर्मों के लोग रहते हैं, जहां अनेकों भाषाएं भी बोली जाती है

भारत देश में लोग एक दूसरे के साथ मिल कर रहते हैं भले ही वो अलग अलग जाति के ही क्यों न हो और अलग अलग संस्कृति को ही क्यों न मानते ही

भारत देश अपनी भिन्नता की वजह से भी जाना जाता है आइये भारत के राज्यों के बारे में जानते है

 

Bharat ka sabse bada Rajya kaun sa hai
भारत के सबसे बड़े राज्य कौनसा है

 

Bharat ka sabse bada Rajya kaun sa hai | भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है

दुनिया भर में जहां 2022 तक 240 देश हैं वहीं मान्यता प्राप्त देश 195 हैं और उन्हीं 195 देशों में एक भारत देश है 
  • भारत देश क्षेत्रफल की दृष्टि से 7 वां सबसे बड़ा देश है
  • भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है

जनसंख्या के अनुसार जहां चीन (china) पहले स्थान पर है वहीं भारत जनसंख्या के अनुसार दूसरे स्थान पर है तीसरे स्थान पर अमेरिका और चौथे स्थान पर इंडोनेशिया है

भारत देश की जनसंख्या 1,21,01,93,422 है और भारत जनसंख्या के अनुसार पूरी दुनिया में दूसरे स्थान पर है, जनसंख्या के अनुसार वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे कम आबादी वाला देश है जिसमें सिर्फ 451 लोग ही रहते हैं

जनसंख्या के अनुसार अभी हम सभी ने जाना कि सबसे ज्यादा आबादी वाला देश कौन सा है और सबसे कम आबादी वाला देश कौन सा है तो चलिए अब हम जानने की कोशिश करते हैं कि Bharat ka sabse bada rajya kaun sa hai

भारत जो विश्व के सबसे बड़े महाद्वीप एशिया में स्थित है भारत देश में कुल 29 राज्य थे और 9 शासित प्रदेश थे मगर वह अब घट कर 28 राज्य हो गए हैं और 8 शासित प्रदेश हो गए हैं

 हमारे देश भारत में राजस्थान एक ऐसा शहर है जो क्षेत्रफल के अनुसार सबसे बड़ा शहर है, राजस्थान का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किलोमीटर है 

भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 10.4 प्रतिशत राजस्थान का है, हम आपको बता दें कि 1 नवंबर 2000 से पहले हमारे देश में क्षेत्रफल के अनुसार सबसे बड़ा राज्य मध्य प्रदेश था परंतु छत्तीसगढ़ अलग होने के बाद राजस्थान क्षेत्रफल के अनुसार भारत का सबसे बड़ा राज्य बन गया है

मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ अलग होने के बाद छत्तीसगढ़ एक अलग राज्य बना था

 जनसंख्या के अनुसार उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य बना जिसकी आबादी लगभग 20 करोड़ है, भारत देश की कुल जनसंख्या का 16.51 प्रतिशत आबादी सिर्फ उत्तर प्रदेश में है 

भारत के सबसे बड़े राज्य राजस्थान के कुछ रोचक तथ्य 

  • राजस्थान जो क्षेत्रफल के अनुसार भारत का सबसे बड़ा देश है, उस राज्य की राजधानी जयपुर है और जयपुर राजस्थान का सबसे बड़ा जिला भी है
  • राजस्थान को राज्य की उपाधि 30 मार्च सन् 1949 को दी गई थी
  • विश्व प्रचलित रेगिस्तान जो राजस्थान में ही स्थित है, जिसको सभी थार रेगिस्तान के नाम से जानते है
  • थार रेगिस्तान भारत का सबसे बड़ा रेगिस्थान है
  • राजस्थान में कुल जिले 33 हैं, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान में ही भारत का तीसरा सबसे बड़ा जिला है जो पूरे भारत में प्रचलित है जिसको हम सभी जैसलमेर के नाम से जानते हैं
  • राजस्थान राज्य में एक ऐसा भी मंदिर है जिसको चूहों के मंदिर के नाम से बुलाया जाता है और उस मंदिर का नाम करणी माता मंदिर है
  • जनसंख्या के दृष्टिकोण से देखा जाए तो राजस्थान भारत देश का सातवां सबसे बड़ा राज्य है
  • राजस्थान में मारवाड़ी भाषा बोली जाती है
  • राजस्थान में 4 करोड़ से 5 करोड़ लोगों के द्वारा बोली जाने वाली भाषा मारवाड़ी है
  • राजस्थान ही एक ऐसा राज्य है जहां श्रृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी का मंदिर है
  • पूरे राज्य में जयपुर एक ऐसी जगह है जहां अपराध बहुत कम होता है
  • लूनी नदी एक मात्र नदी है जो थार रेगिस्तान से होकर गुजरती है और गुजरात में जाकर खत्म होती है
  • पौराणिक तथ्यों के अनुसार रावण और मंदोदरी की शादी की रस्में राजस्थान में ही आयोजित की गई थी
  • राजस्थान का राज्य नृत्य घूंगर है
  • राजस्थान एक ऐसा राज्य है जहां ऊंट बहुत ज्यादा तादात में देखने को मिलते हैं
  • कालीबंगा दुनिया का सबसे पुराना जुताई वाला खेत है यह द्रिशावती और सरस्वती नदियों के संगम के किनारे हैं यह भी राजस्थान में है

जयपुर को गुलाबी शहर क्यों कहा जाता है

तो हम आपको बता दें कि 1876 Prince of Wales जयपुर में आने की खबर वहां के महाराजा सवाई को मिली थी तब राजा जी ने पूरे जयपुर शहर को गुलाबी रंग से सजा दिया था इसलिए उस दिन से जयपुर को गुलाबी शहर कहा जाता है

राजस्थान राज्य को रंगों का शहर भी कहा जाता है क्योंकि यहां पर सभी शहर का नाम रंगों के नाम पर लिया जाता है जिस तरह जयपुर गुलाबी रंगों से प्रसिद्ध है


राजस्थान के शहर रंगों से जाने जाते है 

इस तरह से उदयपुर को सफेद रंग से भी जाना जाता है और जोधपुर को नीला रंग से, बिल्कुल इस तरह कई शहरों को रंगों के नाम से बुलाया जाता है

हम आपको ये भी बता दें कि राजस्थान पर्यटक के लिए एक रोमांचकारी जगह है, राजस्थान पिछले साल 2021 में विदेशी पर्यटकों की तादात 14 लाख 21 हजार थी जो 2020 के मुकाबले 7 गुना ज्यादा थी

जिस तरह से हम सभी को पता है कि राजस्थान एक गर्म राज्य है, राज्य में गर्मी रेगिस्थान की वजह से अधिक पड़ती है


राजस्थान में है एक ठंडी जगह 

हम आपको बताते हैं कि राजस्थान में एक जगह ऐसी भी है जहां 1.7 डिग्री सेल्सियस भी दर्ज किया गया है और उस जगह का नाम  चुरू है

चुरू राजस्थान की सबसे ठंडी जगह है यहां का तापमान बहुत ज्यादा कम दर्ज किया जा चुका है


भारत देश के कुछ रोचक तथ्य

  • चाइना और अमेरिका के बाद भारत विश्व का तीसरा सबसे ज्यादा सक्रिय सेना वाला देश है
  • पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा मस्जिद भारत देश में हैं
  • शतरंज की खोज भी भारत देश में हुई थी
  • भारत देश में सबसे ज्यादा दूध का उत्पादन होता है
  • आज के समय में भारत देश की अर्थव्यवस्था पूरी दुनिया में तीसरे स्थान पर है
  • आप सभी ये जानते ही होंगे कि भारत देश ने कभी भी किसी भी देश पर पहले आक्रमण नहीं किया
  • पूरी दुनिया में भारत ही ऐसा एक मात्र देश है जहां विश्व का सबसे बड़ा परिवार रहता है जिसमें 94 बच्चे और 39 पत्नियां हैं
  • भारत को ही दुनिया का सबसे प्राचीन और विकसित सभ्यताओ का देश माना जाता है
  • शून्य (0) की खोज भी भारत देश में हुई थी
  • भारत देश का राष्ट्रीय पेय चाय है
  • पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा इंग्लिश भारत देश में बोली जाती है
  • भारत देश में सबसे पहला उपग्रह बैल पर और रॉकेट साइकिल पर लाया गया था
  • भारत देश में क्षेत्रफल के हिसाब से तीसरे स्थान पर आने वाले महाराष्ट्र राज्य में ही लोनर सरोवर है जो पूरे भारत का सबसे बड़ा खारे पानी वाला सरोवर है
  • क्या आप जानते हैं कि भारत देश में ही सबसे ज्यादा फिल्में बनती है, कहा जाए तो भारत देश के बॉलीवुड से ही पूरी दुनिया के मुकाबले सबसे ज्यादा फ़िल्में बनाती हैं
  • भारत देश ने ही पूरी दुनिया को योग से रूबरू कराया और भारत देश में योग 5000 साल से भी पुराना है
  • जापान और अमेरीका के बाद भारत देश ने ही सुपरकंप्यूटर बनाने में महारत हासिल की है
  • पूरी दुनिया में अगर आपको शाकाहारी लोग देखने है तो आप भारत आ सकते है, भारत देश ही है जहां लोग सबसे ज्यादा शाकाहारी भोजन करते हैं
  • हम आपको बता दें कि भारत में ही सबसे पहले प्लास्टिक सर्जरी की खोज हुई थी
  • दुनिया का सबसे बड़ा डाक नेटवर्क भारत देश में ही है

भारत देश का सबसे पहला राज्य 

क्या आप जानते हैं कि भारत देश का सबसे पहला राज्य कौन सा था तो चलिए हम आपको बताते हैं कि भारत का सबसे पहला राज्य कौन सा था

बिहार भारत का सबसे पहला राज्य था, बिहार से ही भारत के निर्माण की नीव रखी गई थी


भारत के राज्य और उसका क्षेत्रफल

S. No. राज्य क्षेत्रफल (sq. Km)
1 राजस्थान 3,42,239
2 मध्य प्रदेश 3,08,252
3 महाराष्ट्र 3,07,719
4 उत्तर प्रदेश 2,40,928
5 गुजरात 1,96,244
6 कर्नाटक 1,91,791
7 आंध्र प्रदेश 1,62,970
8 ओरिसा 1,55,707
9 छत्तीसगढ़ 1,35,192
10 तमिल नाडु 1,30,060
11 तेलंगाना 1,12,077
12 बिहार 94,163
13 पश्चिम बंगाल 88,752
14 अरुणाचल प्रदेश 83,743
15 झारखंड 79,716
16 असम 78,438
17 हिमाचल प्रदेश 55,673
18 उत्तराखंड 53,483
19 पंजाब 50,362
20 हरियाणा 44,212
21 केरला 38,852
22 मेघालय 22,429
23 मनीपुर 22,327
24 मिजोरम 21,081
25 नागालैंड 16,579
26 त्रिपुरा 10,486
27 सिक्कम 7,096
28 गोवा 3,702

क्षेत्रफल के अनुसार भारत देश का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है, राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 sq.km है


भारत के शासित प्रदेश और उनके क्षेत्रफल 

जैसा कि हम सभी को मालूम हो चुका हुआ है कि Bharat ka sabse bada rajya kaun sa hai तो चलिए अब जानते हैं कि भारत देश के शासित प्रदेश का कुल क्षेत्रफल कितना है

S. NO.  शासित प्रदेश  क्षेत्रफल( sq. km ) 
1  जम्मू कश्मीर  1,25,535 
2  लद्दाख  96,701 
3  अंडमान निकोबार द्वीप  8249 
4  दिल्ली  1484 
5  दादरा और नगर हवेली एंड दमन और दीव  603 
6  पुडुचेरी  479 
7  चंडीगढ़  114 
8  लक्षद्वीप  32.62 

 ऊपर दी गई टेबल में बताया गया है कि भारत देश के जम्मू कश्मीर नाम के शासित प्रदेश का क्षेत्रफल 1,25,535 sq.km है और सबसे कम शासित प्रदेश लक्षद्वीप है जिसका कुल क्षेत्रफल 32.62 sq.Km है


भारत अभी भी क्यों है एक देवेलोपिंग कंट्री 

हमारी दुनिया जिस तरफ से आधुनिकता की ओर बढ़ती जा रही है वहीं हमारा देश भारत जहां आबादी प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, भारत देश पूरी दुनिया में आबादी के क्षेत्र में दूसरे स्थान पर है वहीं पहले स्थान की उपाधि चाइना के पास है

चाइना जनसंख्या की वजह से पूरी दुनिया में प्रचलित है परंतु जनसंख्या का पूर्ण इस्तेलाम चाइना अच्छी तरह से करता है इसीलिए चाइना जीडीपी और इकोनॉमी में भी बहुत ज्यादा आगे है

वहीं भारत जहां आबादी बढ़ने से जरूरत का सामान कम पड़ रहा है, लोग भूख की वजह से अपनी जान गवां रहे हैं

भारत देश में जिस तरह से literacy rate का दर बहुत कम है ये भी एक कारण है जिससे भारत देश की जनसंख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है

भारत में बढ़ती जनसंख्या एक मूल कारण है जिसकी वजह से देश अभी भी Developing country के नाम से जाना जाता है तो फिर आइए जानते है कि हमारे देश की जनसंख्या कितनी है और भारत देश में किस राज्य में कितनी आबादी है


भारत के राज्य और उनकी जनसंख्या 

S.No.  राज्य  जनसंख्या (2011 के अनुसार) 
1  उत्तर प्रदेश  19,98,12,341 
2  महाराष्ट्र  11,23,74,333 
  बिहार   10,40,99,452 
4  पश्चिम बंगाल   9,12,76,115 
5  आंध्र प्रदेश   8,45,80,777 
6  मध्य प्रदेश  7,26,26,809 
7  तमिल नाडु  7,21,47,030 
8  राजस्थान  6,85,48,437 
9  कर्नाटक  6,10,95,297 
10  गुजरात  6,04,39,692 
11  ओरिसा  4,19,74,218 
12  केरला   3,34,04,061 
13  झारखंड  3,29,88,134 
14  असम   3,12,05,576 
15  पंजाब   2,77,43,338 
16  छत्तीसगढ़  2,55,45,198 
17  हरियाणा  2,53,51,462 
18  उत्तराखंड  1,00,86,292 
19  हिमाचल प्रदेश  68,64,602 
20  त्रिपुरा  36,73,917 
21  मेघालय  29,66,889 
22  मणिपुर  28,55,794 
23  नागालैंड   19,78,502 
24  गोवा   14,58,545 
25  अरुणाचल प्रदेश  13,83,727 
26  मिजोरम  10,97,206 
27  सिक्किम   6,10,577 

आप सभी लोग ये सोच रहे होंगे कि भारत में 28 राज्य हैं तो ऊपर 27 राज्य क्यों दिए गए है

तो इसकी जानकारी के लिए बता दें ऊपर दी गई टेबल 2011 की जनगणना के अंतर्गत आती है और बता दें कि आज के 28 राज्यों में तेलंगाना भी एक राज्य है

परंतु 2011 तक तेलंगाना आंध्र प्रदेश का हिस्सा था
बहुत सालों की कोशिश और आंदोलन के बाद 2 जून 2014 को तेलंगाना आंध्र प्रदेश से अलग हुआ था

ऊपर अभी हम सभी ने जाना कि हमारे देश के राज्य की कुल आबादी कितनी है


भारत के शासित प्रदेश और उनकी जनसंख्या 

S. No.  शासित प्रदेश  जनसंख्या (2011 के अनुसान) 
1  दिल्ली  1,67,87,941 
2  जम्मू कश्मीर  1,25,41,302 
3  पुडुचेरी  12,47,953 
4  चंडीगढ़  10,55,450 
5  दादरा और नगर हैवली, दमन और दीव  586956 
6  अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह  3,80581 
7  लक्षद्वीप  64,473 

FAQs – Bharat ka sabse bada rajya kaun sa hai

सवाल: Bharat ka sabse bada rajya kaun sa hai ?

भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है

सवाल: राजस्थान की जनसंख्या कितनी है ?

राजस्थान की जनसंख्या 6,85,48,437 है

सवाल: राजस्थान का कुल क्षेत्रफल कितना है?

राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 sq.km है

सवाल: भारत में कितने राज्य और शासित प्रदेश है?

भारत में कुल 28 राज्य और 8 शासित प्रदेश है

सवाल : भारत का सबसे बड़ा और सबसे छोटा राज्य कौन सा है ?

भारत का सबसे बड़ा राज्य है राजस्थान

भरा का सबसे छोटा राज्य है गोवा

सवाल : किस शहर को गुलाबी शहर भी कहा जाता है ?

राजस्थान के राजधानी जयपुर को गुलाबी शहर के नाम से जाना जाता है

सवाल : भारत जनसंख्या के मुताबिक दुनिया में कौन से स्थान पर है?

भारत जनसंख्या के मुताबिक दुनिया में दूसरे स्थान पर है

सवाल : तेलंगाना राज्य कब बना?

2 जून 2014

सवाल : भारत के नाम क्या क्या है?

आर्यावर्त, हिंद, अजनाभवर्ष, भारतखण्ड, भारतवर्ष, हिमवर्ष, हिंदुस्तान और इंडिया

 

Conclusion

आज के इस आर्टिकल में हम सब ने जाना कि Bharat ka sabse bada rajya kaun sa hai, ये भी जाना कि भारत का क्षेत्रफल और जनसंख्या कितनी है साथ में ये भी जाना कि भारत के राज्यों की जनसंख्या और क्षेत्रफल कितना है

हम आशा करते है कि आपको आज के इस आर्टिकल से संपूर्ण जानकारी मिल चुकी होगी अगर आपको आज का ये आर्टिकल

अच्छा लगा और अगर आपके कुछ सुझाव हो तो आप अपने सुझाव comment box के  जरिए बताइए और अपने दोस्तों को share करके पूरी जानकारी पहुंचाइए, धन्यवाद