क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश – Kshetrafal ki Drishti se Sabse Bada Desh

क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश : चीन सबसे ज्यादा जनसँख्या वाला राज्य है पर यह क्षेत्रफल के दृष्टि से तीसरे नंबर पर है, हमारा देश भारत भी क्षेत्रफल के मामले में  7 वे नंबर पर आता है और जनसँख्या के मामले में दुसरे नंबर पर आता है 

दुनिया में सबसे ज्यादा क्षेत्रफल  वाला देश रूस है जिसके बारे में हम नीचे विस्तार में सब ज़रूरी चीज़ें जानेंगे, रूस पूरी दुनिया के क्षेत्रफल का 11 प्रतिशत हिस्सा लेता है यानी आप सोच सकते है की रूस कितना बड़ा होगा 

पर आबादी के मामले में यह 9 नंबर पर है, जोकि सोचने वाली बात है की इतने ज्यादा क्षेत्रफल वाले देश की जनसँख्या इतनी कम क्यों है हम आज यह भी देखेंगे 

विश्व में सबसे ज्यादा क्षेत्रफल वाले 10 देश के बारे में हम विस्तार में जानेंगे और जनसँख्या के आधार पर कौनसा देश कौन से नंबर पर है यह भी जानना ज़रूरी है 

आइये इस आर्टिकल को शुरू करते है और सबसे बड़े देश के बारे में विस्तार में जानते है 

 

 Kshetrafal ki Drishti se Sabse Bada Desh
क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया के सबसे बड़े देश के नाम 

 

क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश कौनसा है 

दुनिया में सबसे ज्यादा क्षेत्रफल वाला देश रूस है जिसे हम रशिया के नाम से भी जानते है और अभी कुछ समय पहले ही 2022 में ही यह देश बहुत विवादों में था अपने ही पडोशी देश यूक्रेन के साथ इसका विवाद चल रहा था और बात विश्व युद्ध तक भी आ गयी थी 

रूस

 

पर अभी सब मामला शांत हो गया है, रूस दो महाद्रीवों के बीच में बसा हुआ है यह पूर्वी यूरोप और उत्तरी एशिया के बीच में बसा हुआ है 

 यह देश 17,125,191 किमोमीटर स्क्वायर में बसा हुआ है , इस देश के साथ 16 देशों की सीमा मिलती है आप अंदाज़ा लगा सकते है की यह कितना बड़ा है और कितनी दूरी में बसा हुआ है 

रूस के साथ कजाकिस्तान, चीन, मंगोलिया  उत्तर कोरिया, चीन, अज़रबैजान, जॉर्जिया, लातविया, नार्वे, फ़िनलैण्ड, एस्टोनिया, लिथुआनिया, पोलैण्ड, बेलारूस, यूक्रेन देश की सीमाए मिलती है 

 

रूस कैसा देश है  

इस देश ने पूरी दुनिया को अपनी शक्ति साबित की है, इस देश की जनसँख्या 146.7 मिलियन है, यह आबादी में नौवा सबसे ज्यादा जनसँख्या वाला देश है, रूस दुनिया के दुसरे सबसे ज्यादा क्षेत्रफल वाले देश से दोगुना बड़ा है 

यह ऐसा देश है जो दो कॉन्टिनेंट अथवा महाद्वीपों में बसा हुआ है, यह एशिया का भी भाग है और यूरोप का भी भाग है, रूस अमेरिका से बस 3.8 किलोमीटर की दूरी पर है 

रूस इतना बड़ा है की दो महाद्वीपों में फैला हुआ है पर रूस की लगभग 77 प्रतिशत आबादी यूरोप में बसी है बस 23 प्रतिशत आबादी ही एशिया में है 

रूस पहले इतना बड़ा नही था रूस के लोगों ने अपनी सुरक्षा बढाने के लिए धीरे धीरे संधि करके और युद्ध करके अपने आस पास के क्षेत्रों को रूस से जोड़ा है

जोकि धीरे धीरे करके इतना बड़ा हो गया, भारत जैसे रूस भी विविधता का देश है, रूस में 22 केंद्र शाशित देश है, रूस राज्यों में नही बटा है बल्कि यह संघो में बटा हुआ है, रूस 85 संघ में बटा हुआ है 

रूस के पास दुनिया के रहने योग्य क्षेत्र का 12.5 % हिस्सा है, यह इस समय मौजूदा रूस के बारे में जानकारी है जो देश रूस से अलग हो चुके है उनका आंकड़ा हमने रूस के आंकड़ों में नही जोड़ा है 

 

रूस बड़ा देश कैसे बना

आजके लगभग एक हज़ार साल पहले रूस इतना बड़ा नही था जितना अब है और वहाँ पर जो लोग रहते थे उन्हें स्लैम कहा जाता है

पर इनके ऊपर आक्रमण का बहुत खतरा बना रहता है क्योंकि एक तरफ बहुत ज्यादा बड़े बड़े घास के मैदान थे जिसके कारन कोई भी और साम्राज्य इनपर हमला कर सकता था 

और उन्ही मैदानों के ज़रिए इनपर मंगोलों का हमला हुआ, मंगोल साम्राज्य उस समय बहुत तेज़ी से फ़ैल रहा था और उन्होंने रूस में बसे लोगों पर भी हमला कर दिया और रूस को अपने कब्ज़े में कर लिया, पर रूस के एक शहर जिसका नाम मोस्कोवी था

उस शहर के लोग अलग ज़िन्दगी जी रहे थे वह जानवरों के फर बेच कर अमीर हो रहे थे और उन्होंने गन और गन पाउडर के बारे में पता किया जिसके बाद उन्होंने इसका इस्तेमाल भी सीखा 

मोस्कोवी के लोगो ने मंगोलों पर हमला करके उनको हरा दिया और धीरे धीरे करके अपने देश को मंगोलों से मुक्त कर दिया, पर चिंता की बात यह थी की कोई भी उनपे हमला कर सकता था जिसके कारन उन्हें अपने बॉर्डर के रूप में नदियों और पहाड़ों की ज़रुरत थी 

मोस्कोवी के लोगो ने पूरे देश के लोगो को इकठ्ठा किया और अपने देश की सुरक्षा के लिए धीरे धीरे आस पास के क्षेत्रों को अपने अधीन करना शुरू किया

पर इनकी सबसे अच्छी बात यह थी की वो लोग जिन आस पास के क्षेत्रों पर हमला करने के पहले उसने बात करके उनको अपने कसबे में जोड़ने का प्रयास करते थे और उनको भी स्वतंत्रता और सुरक्षा देने की बात करते थे 

जिसके कारन बिना युद्ध के ही बहुत से कसबे और क्षेत्र रूस के स्वाधीन आ गये, और इन्होने उरल की पहाड़ियों को अपनी बाउंड्री बनाया, इवान थे टेरीबल का शासन भी उसी समय शुरू हुआ था !

इसके शासन काल में ही रूस को इतना बड़ा बनाया गया की यह साइबेरिया तक पहुच कर साइबेरिया को भी अपने अधीन कर लिया था 

धीरे धीरे रूस और भी जगह पर कब्ज़ा करने लगा इसी तरह रूस इतना बड़ा बना, रूस में बहुत ही अलग अलग कसबे और किसम के लोग रहते है और यह रूस की खासियत है की वह वहां के लोगों को अपनी मर्ज़ी मुताबिक जीने की आज़ादी देता है 

अब तो आप जान गए होंगे की रूस क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश कैसे बना

 

रूस की राजधानी क्या है

मास्को

 जिस मोस्कोवी के बारे में हमने पढ़ा वही आगे चलके मास्को बना और यही रूस की राजधानी है  

यही रूस का सबसे बड़ा शहर भी है, इस शहर की आबादी लगभग एक करोड़ और 25 लाख है, यह पूरी दुनिया का सबसे अनोखा शहर है जहाँ पर सबसे ज्यादा अमीर लोग रहते है 

इस शहर का क्षेत्रफल 250000 स्क्वायर किलोमीटर है, यह रूस का ही नही पूरे यूरोप का सबसे बड़ा शहर है  यह शहर हरियाली से भरा हुआ है इस शहर में लगभग 120 पार्क है जोकि इस शहर की सुन्दरता को और बढ़ाते है 

यह शहर रूस के इतने विशाल और ताकतवर होने में एक अहम् भूमिका निभाता है, यही से रूस ने अपने लिए अपने देश के लिए विद्रोह शुरू किया था जिसके बाद ही आज वह खुदकी पहचान बना पाए है 

मास्को की इमारतें उसके इतिहास का प्रमाण देती है जिसके कारन वह पूरे विश्व में बहुत प्रसिद्ध है और मास्को की इमारतें आजके समय में भी बहुत अलग अलग डिजाईन की बनाई जा रही है मास्को में भी बहुत सी गगन चुम्बी इमारते है जो उस शहर की शोभा को बढाती है 

यहाँ पर घूमने का सबसे अच्छा समय गर्मी का होता है, इसे दुनिया के सबसे मॉडर्न शहरों में से एक गिना जाता है 

 

रूस के बारे में कुछ रोचक तथ्य  

  • यह प्लूटो गृह से बड़ा है 
  • इस देश में दुनिया की सबसे बड़ी रेलवे लाइन है यह लगभग 9000 किमोमीटर में फ़ैली हुई है 
  • रूस में 11 टाइम जोन है अर्थात यहाँ कही सुबह होती है तो कही शाम और कही कैसा मौसम रहता है तो कही कैसा मौसम रहता है 
  • रूस में एक सबसे भयंकर तालाब है जिसे कराची तालाब कहा जाता है 
  • इस देश के सबसे खूबसूरत शहर सेंट पीटर्सबर्ग को वेनिस के नाम से भी जाना जाता है 
  • यहाँ के लोग बहुत अन्धविश्वासी होते है, यहाँ पर दो तरह के अन्धविश्वाश बहुत प्रचलित है 

यहाँ के लोग सोचते है की वह कुत्ते के पंजे को सहलाने से अमीर हो जाएँगे और यदि कोई नया घर बनता है तो वह सोचते है की सबसे पहले इस घर में जाने वाले इंसान की सबसे पहले मृत्यु होगी जिसके कारन वह बिल्ली को सबसे पहले अपने नए घर में भेजते है 

  • यहाँ पर 90 लाख लडकियां लडको से ज्यादा है, जिसके कारन यहाँ पर लड़कियों को अपने लिए लड़का ढूँढने में बहुत मुश्किल होती है 
  • दुनिया में सबसे साफ़ पानी बाइकल नाम की झील में पाया जाता है जो की रूस में ही है 
  • रूस में कपल को 12 सितम्बर को अलग से छुट्टी दी जाती है 
  • रूस में लगभग 4 लाख लोग शराब के कारन अपनी जान गवा देते है 
  • रूस के पास इस समय इतनी ज्यादा परमाणु शक्ति है जिससे रूस पूरी दुनिया को लगभग 10 बार पूरी तरह से ख़त्म कर सकता है 
  • रूस का सबसे बड़ा और प्रचलित म्यूजियम Hermitage Museum (हेर्मीटेज) दुनिया के सबसे प्रचलित और बड़े म्यूजियम में से एक है, यह 1764 में बनवाया गया था, यहाँ पे एक एक करके सभी चीज़ों को 1 मिनट के लिए भी देखने के लिए 3 साल का समय लगेगा 
  • रूस के 40 शहर में जाने के लिए सरकार से इज़ाज़त लेनी पड़ती है 
  • रूस में एक दुसरे को फूल देना अच्छा नही समझा जाता है 
  • यहाँ के लोग हर साल लगभग 15 लीटर शराब पीते है  
  • रूस की तरफ से ही पहली बार इंसानों की पहुँच अन्तरिक्ष तक हो पाई थी  
  • रूस में बहुत से ऐसे शहर है जिनको राज़ रखा गया है और खुद रूस के लोगों के बारे में भी ज्यादा इन छुपे हुए शहरों के बारे में जानकारी नही है  
  • रूस में मुख्य रूप से रशियन भाषा बोली जाती है और यहाँ पर कुल 35 भाषा बोली जाती है जिसमे इंग्लिश और फ्रेंच बहुत प्रचलित भाषाएँ है  

  

क्षेत्रफल की दृष्टि से 10 सबसे बड़े देश 

रैंक नाम क्षेत्रफल (km2)जनसँख्या (करोड़)
1रूस 17,098,24614.34
2कनाडा 9,984,6703.82
3चीन 9,596,961141.24
4संयुक्त राज्य अमेरिका9,525,067
9,833,517
33.19
5 ब्राज़िल8,515,76721.4
6 ऑस्ट्रेलिया7,692,0242.57
7भारत3,287,263 139.34
8अर्जेंटीना2,780,4004.58
9कजाखस्तान2,724,9001.9
10एलजीरिया2,381,7414.46
 

आइए इन 10 देशों में से सबसे मुख्य और क्षेत्रफल के मामले में दुसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर मौजूद देश के बारे में कुछ और मुख्य जानकारी प्राप्त करते है  

  • कनाडा  

यह क्षेत्रफल के मामले मे दुसरे नंबर पर आता है, यह उत्तरी अमेरिका के महाद्वीप में स्थापित है इस देश में 10 प्रान्त मौजूद है और इसमें तीन केंद्र शासित देश है  

इस देश का क्षेत्रफल 9,984,670 है जो की 99.8 लाख वर्ग किलोमीटर है, यह अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है, यहाँ की मुख्य भाषाओँ में फ्रेंच भाषा और अंग्रेजी भाषा शामिल है  

इस देश की आबादी इस देश के क्षेत्रफल के हिसाब से बहुत कम है, इस देश की आबादी बस 3 करोड़ 82 लाख है, सर्दियों में यहाँ का तापमान -55 डिग्री तक चला जाता है  

  • चीन 

यह सबसे ज्यादा जनसँख्या वाला देश है और यहाँ की टेक्नोलॉजी दुनिया के हर कोने में मशहूर है, यहाँ के लोग बहुत ज्यादा पढ़ते और बहुत ज्यादा देर तक काम करते है  

इसकी जनसँख्या 139 करोड़ है जोकि अभी तक सबसे ज्यादा वाला आबादी वाला देश है, इसकी क्षेत्रफल 9,596,961 किलो मीटर स्क्वायर है, कोरोना भी चीन से ही आया था और आज टेक्नोलॉजी इतनी सस्ती भी इसीलिए है क्योंकि चाइना वाले इसे बहुत ज्यादा मात्रा में बनाते है  

  • संयुक्त राज्य अमेरिका 

यह उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का एक देश है, इसमें 50 शहर है 5 आज़ाद क्षेत्र, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट से मिलके बना है, यह एक बहुत ही सुंदर देश है और इसके बारे में हम सबने सुना ही होगा 

यह सबसे ज्यादा शक्तिशाली देश है और इसी देश से कंप्यूटर की शुरुआत हुई थी, इस देश का क्षेत्रफल 9,525,067 स्क्वायर किलोमीटर है और यह आबादी के मामले में दुनिया का तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है  

अमेरिका का लिटरेसी रेट 99 परसेंट है जिसके कारन इसे दुनिया में सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा अथवा शिक्षित देश कहा जाता है  

 

FAQs : क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश 

सवाल : क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत कौन से नंबर पर है? 

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत सांतवे नंबर पर आता है  

सवाल : संसार का सबसे बड़ा देश कौन सा है? 

रूस दुनिया का सबसे बड़ा देश है, यह दुसरे नंबर पर मौजूद देश से लगभग दो गुना बड़ा है  

सवाल : पूरी दुनिया में कितने देश हैं? 

दुनिया में 240 देश है पर जिसमे से 195 देश को ही संयुक्त राष्ट्र की तरफ से मान्यता प्राप्त है  

सवाल : क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य? 

राजस्थान  

सवाल : क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा देश? 

वेटिकन सिटी 

सवाल : जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा देश कौन सा है? 

चीन  

सवाल : एशिया में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश? 

रूस  


Conclusion                 

क्षेत्र फल की दृष्टि से सबसे बड़े देशों में भारत सातवे नंबर पर आता है, हम अक्सर सोचते है की जिस राज्य का क्षेत्रफल ज्यादा होता है उसकी जनसँख्या भी ज्यादा होती है

पर ऐसा बिलकुल भी नही है किसी भी देश की जनसँख्या उस देश के क्षेत्रफल के साथ साथ और भी बहुत सारी चीज़ों पर निर्भर करती है  

रूस दुनिया का सबसे बड़ा देश है और यह और देश से दोगुना या तीन गुना बड़ा है इसके बड़े होने के पीछे रूस का गहरा इतिहास है  

हमें आशा है की आपको हमारा यह आर्टिकल क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश कौनसा है अच्छा लगा होगा कृपया करके इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा लोगों में शेयर करिये ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस आर्टिकल से जानकारी प्राप्त कर सके  

हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढने के लिए दिल से शुक्रिया