भारत के वर्तमान गृहमंत्री कौन हैं (2023) Bharat Grah Mantri kaun Hai

भारत के वर्तमान गृहमंत्री कौन हैं – किसी देश की शासन व्यवस्था को अच्छे से चलाने के लिए बहुत से मंत्रियों की, एक प्रधानमंत्री की, एक राष्ट्रपति की तथा साथ ही एक गृहमंत्री की भी आवश्यकता होती है

इन सभी का ये दायित्व होता है कि वे आम जनता और लोगों की बातें सुनें तथा उनकी आवश्यक ज़रूरतों को पूरा करें

भारत का गृह मंत्री भारत सरकार के गृह मंत्रालय के प्रमुख को कहते हैं गृह मंत्री को ही हम इंग्लिश में होम मिनिस्टर ( Home Minister ) कहते हैं गृह मंत्री का पद केंद्रीय कैबिनेट के वरिष्ठतम पदों में से ही एक माना जाता है

गृह मंत्री की मुख्य जिम्मेदारी ये होती है कि वो भारत की आतंरिक सुरक्षा से संबंधित विषयों की अच्छी तरह से देख रेख करे तथा यदि आतंरिक सुरक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या होती है तो उसका समाधान गृहमंत्री द्वारा ही किया जाता है

आप सबने हमारे पिछले आर्टिकल्स में भारत के राष्ट्रपति, तथा प्रधानमंत्री के बारे में पढ़ा ही होगा तो अब आपका सवाल होगा कि भारत के वर्तमान गृहमंत्री कौन हैं तो आज हम हमारे देश भारत के गृहमंत्री के बारे में ही आवश्यक जानकारियां प्राप्त करेंगे

केंद्रीय मंत्रियों में गृहमंत्री सबसे मुख्य होता है सरकार के कार्यों में गृहमंत्री की भूमिका भी मुख्य मानी जाती है तो आईये आज इन्हीं के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां इकत्रित करें

तो आईये शुरू करते हैं हमारा आज का आर्टिकल Bharat ke vartaman grahmantri kaun hain in hindi भाषा में

 

Bharat ke vartaman grahmantri kaun hain
List Of Home Minister Of India In Hindi

 

भारत के वर्तमान गृहमंत्री कौन हैं – Bharat ke vartaman grahmantri kaun hain 

  भारत के वर्तमान गृह मंत्री हैं अमित अनिल चंद्र शाह है, याने (2022) में अमित अनिल चंद्र शाह Grah mantri है 

और इस समय वे भारत के पहले सहकारिता मंत्री के रूप में कार्यरत हैं

इसके अलावा वो 2014 से 2020 तक भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और 2014 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके हैं

जैसा कि आपने पढ़ा ही है कि गृह मंत्री गृह मंत्रालय और भारत सरकार के केंद्रीय मंत्रिमंडल में सबसे वरिष्ठ अधिकारी होता है तथा गृह मंत्री की मुख्य भूमिका भारत की आंतरिक सुरक्षा का रखरखाव है जैसे देश का सबसे बड़ा पुलिस बल इसी के अधिकार क्षेत्र में आता है

गृह मंत्रालय का एक अन्य प्रमुख जिम्मेदार कार्य ये भी है कि वो राज्यों की राजनीति में हस्तक्षेप किए बिना शांति, सुरक्षा, सद्भाव और शासन के सुचारू संचालन के लिए राज्य सरकारों का मार्गदर्शन करे

आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिये भारत के वर्तमान गृहमंत्री कौन हैं और उनके जीवन के बारे में ही कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं

 

अमित शाह का जन्म और परिवार 

अमित शाह जी का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को महाराष्ट्र में मुंबई के एक व्यवसायी परिवार में हुआ था

अमित शाह गुजरात के एक धनाढ्य परिवार से सम्बन्धित हैं उनका परिवार गुजराती हिंदू वैष्णव बनिया परिवार है तथा उनका गाँव पाटण जिले के चँन्दूर में बसा हुआ है

मेहसाणा में आरम्भिक शिक्षा के बाद जैवरसायन (Biochemistry) की पढ़ाई के लिए वे अहमदाबाद आ गए, जहां से उन्होने जैवरसायन से बीएससी की उसके बाद वे अपने पिता का व्यवसाय संभालने में जुट गए राजनीति में आने से पहले अमित शाह मनसा में प्लास्टिक के पाइप के पारिवारिक व्यवसाय को संभालते थे

बहुत कम उम्र में ही वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए थे अपने कॉलेज के दिनों में 1982 में शाह की भेंट नरेंद्र मोदी से हुई उसके बाद सन 1983 में वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े और इस तरह उनका छात्र जीवन में राजनीतिक रुझान बना

 

अमित शाह का राजनीतिक जीवन 

अमित शाह, सच्चें अर्थों में उदीयमान नए भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले व्यक्ति हैं विगत पांच वर्षों के दौरान अपने नेतृत्व में उन्होंने पार्टी के राज्य विधानसभा के चुनावों में एक के बाद एक जीत दिलाते हुए, भारतीय जनता पार्टी का उल्लेखनीय रूप से विस्तार किया है

अमित शाह के कार्यकाल के दौरान पार्टी विश्व की एक सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है जिसके 10 करोड़ से भी ज्यादा पंजीकृत सदस्य हैं ये जमीनी स्तर से कार्य करते हुए, भारत की सत्तारूढ़ पार्टी के मुखिया के तौर पर भी उभरे हैं

शुरुआत में, वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवक बने और बाद में, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सक्रिय सदस्य बने और इसके बाद वे भाजपा, अहमदाबाद शहर के यूनिट सचिव बने फिर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी गुजरात के सचिव और उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी को भी संभाला

1997 में वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के रूप में चुने गए तथा अपनी लगन, दक्षता और सबसे बढ़कर सफल प्रदर्शन के द्वारा वे गांधीनगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से 1991 में लालकृष्ण आडवाणी, 1996 में अटल बिहारी वाजपेयी जैसे राष्ट्रीय नेताओं के अनेक चुनावी अभियानों के प्रभारी भी बने

यह स्वाभाविक ही था कि जब हमारे देश के वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 2001 में राजकोट-2 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का अपना पहला चुनाव लड़ने का निर्णय लिया तो एक बार फिर से अमित शाह को ही चुनावी अभियान का प्रमुख बनाया गया

चुनावी अभियानों के अलावा, अमित शाह को संगठन से जुड़े हुए दायित्वों को कुशलतापूर्वक संभालने के लिए भी जाना जाता है 2013 में, उन्हेंं भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव और साथ ही उत्तर प्रदेश का प्रभारी भी नियुक्त किया गया

अमित शाह के अथक प्रयासों से 2014 के संसदीय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की, वे जुलाई 2014 में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और उसके बाद वे लगातार आगे ही बढ़ते गए

पिछले 5 वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के संयुक्त नेतृत्व में, भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, त्रिपुरा और हिमाचल प्रदेश में जीत हासिल करके सफलतापूर्वक सरकार बनाई

इसके साथ-साथ, सहयोगी दलों के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने झारखंड, महाराष्ट्र, असम, गोवा और मणिपुर

जैसे राज्यों में एक बार फिर से सत्ता में वापसी की है भारतीय जनता पार्टी कुछ समय पहले जम्मू और कश्मीर तथा हाल ही में, बिहार, नागालैंड और मेघालय में सत्तारूढ़ गठबंधन में भी साझीदार रही है

अमित शाह अनेक गुणों के धनी हैं, वह एक क्रिकेट प्रेमी, एक खिलाड़ी और एक ऐसे उत्सुक पाठक हैं जिनकी इतिहास और साहित्य में भी खास दिलचस्पी है

 

अमित शाह द्वारा संभाले गए पद 

अब तक तो आपको पता चल ही गया होगा कि Bharat ke vartaman grahmantri कौन है तब अमित शाह जी हमारे वर्तमान गृहमंत्री के रूप में कार्यरत हैं

अमित शाह जी द्वारा अनेक पदों का पदभार संभाला गया है उन्ही के बारे में हम आपको नीच विस्तार से बताएँगे

  • 1997-2017 तक लगभग पांच बार अमित शाह गुजरात विधानसभा के विधायक, वो लगातार चार चुनावों में सरखेज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र और 2012 में नरनपुरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए
  • 2002 के गुजरात विधानसभा चुनावों में इतिहास रचते हुए, अमित शाह 1,58,0368 के रिकॉर्ड अंतर के साथ विधायक चुने गए थे
  • 2007 में, अपने लगातार चौथे चुनाव में उन्होंने एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को 2,32,823 मतों के विशालतम अंतर से हराया
  • अमित शाह 19 अगस्त, 2017 को गुजरात राज्य से संसद के उच्च सदन राज्य सभा के लिए भी चयनित किये गए
  • 2019 के आम चुनाव में भी अमित शाह ने गुजरात राज्य के 06-गांधीनगर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से 5,57,014 के बड़े अंतर (70% वोट) के साथ जीत हासिल की है
  • विधायक के रूप में, उन्होंने गुजरात राज्य विधानसभा के सार्वजनिक उपक्रम समिति के अध्यक्ष के रूप में सेवाएं प्रदान की
  • अमित शाह जी ने दो कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी की सरकार में गृह राज्य मंत्री, पुलिस आवासन, सीमा सुरक्षा, नागरिक रक्षा, गृह रक्षक, ग्राम रक्षक दल, कारागार, मद्यनिषेध, उत्पाद शुल्क, परिवहन मंत्री के रूप में कार्य किया
  • सहकारी क्षेत्र में अमित शाह ने भारत के 367 जिला सहकारी बैंकों के लीड बैंक अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन के रूप में 22 जनवरी 2000-22 दिसंबर 2002 तक कार्य किया घाटे में चलने वाला यह बैंक लाभ अर्जित करने वाला बैंक बन गया और इसकी वजह से शेयरधारकों को भी अपने निवेश का कुछ लाभांश मिलना शुरू हो गया
  • इसके अलावा, उन्होंने निष्क्रिय पड़े माधवपुरा मर्चेंटाइल कोऑपरेटिव बैंक के लिए 400 करोड़ का पुनरुद्धार पैकेज तैयार करने में भी उनकी प्रमुख भूमिका थी इस राशि को उन्होंने छोटे जमाकर्ताओं में वितरित कर दिया गया
  • खेल के क्षेत्र में भी अमित शाह ने अनेक पदों को संभाला जैसे- गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में, तथा गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (15 सितंबर 2009 से 13 जून 2014) के उपाध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने कार्य किया इसके अलावा उन्होंने सेंट्रल बोर्ड ऑफ क्रिकेट के कार्यकारी सदस्य के रूप में भी काम किया
  • अन्य पदों की बात करे तो अमित शाह 22 फरवरी, 2016 से सोमनाथ ट्रस्ट गुजरात के ट्रस्टी भी हैं

 

भारत के अन्य गृहमंत्रियों की सूची – List Of Home Minister Of India In Hindi

भारत में अब तक 28 व्यक्ति गृहमंत्री के रूप में पदभार संभाल चुके हैं, और जैसा कि हमारा आज का सवाल भी है कि भारत के वर्तमान गृहमंत्री कौन हैं

तथा वर्तमान में अमित शाह जी भारत के 29वें गृहमंत्री के रूप में अपने पद पर कार्यरत हैं उन्ही गृहमंत्रियों की सूची हमने आपको नीचे प्रदान की है,

 

1. सरदार वल्लभभाई पटेल – Sardar Vallabhbhai Patel

भारत के वर्तमान गृहमंत्री कौन हैं

  • कार्यकाल आरंभ- 2 सितम्बर 1946
  • कार्यकाल समाप्त- 15 दिसम्बर 1950
  • राजनैतिक दल- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • प्रधानमंत्री- जवाहरलाल नेहरु

2. चक्रवर्ती राजगोपालाचारी – Chakravarti Rajgopalachari 

भारत के वर्तमान गृहमंत्री कौन हैं

  • कार्यकाल आरंभ- 26 दिसम्बर 1950
  • कार्यकाल समाप्त- 25 अक्टूबर 1951
  • राजनैतिक दल- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • प्रधानमंत्री- जवाहरलाल नेहरु

3. कैलाश नाथ काटजू – Kailash Nath Katju 

भारत के वर्तमान गृहमंत्री कौन हैं

  • कार्यकाल आरंभ- 25 अक्टूबर 1951
  • कार्यकाल समाप्त- 10 जनवरी 1955
  • राजनैतिक दल- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • प्रधानमंत्री- जवाहरलाल नेहरु

4. गोविन्द वल्लभ पंत – Govind Vallabh Pant

भारत के वर्तमान गृहमंत्री कौन हैं

  • कार्यकाल आरंभ- 10 जनवरी 1955
  • कार्यकाल समाप्त- 7 मार्च 1961
  • राजनैतिक दल- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • प्रधानमंत्री- जवाहरलाल नेहरु

5. लाल बहादुर शास्त्री – Lal Bahadur Shastri 

भारत के वर्तमान गृहमंत्री कौन हैं

  • कार्यकाल आरंभ- 4 अप्रैल 1961
  • कार्यकाल समाप्त- 29 अगस्त 1963
  • राजनैतिक दल- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • प्रधानमंत्री- जवाहरलाल नेहरु

6. गुलजारी लाल नंदा – Gulzari Lal Nanda

भारत के वर्तमान गृहमंत्री कौन हैं

  • कार्यकाल आरंभ- 29 अगस्त 1963
  • कार्यकाल समाप्त- 14 नवम्बर 1966
  • राजनैतिक दल- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • प्रधानमंत्री- जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादूर शास्त्री, इन्दिरा गांधी

7. यशवंतराव चव्हाण – Yashwantrav Chavhan

भारत के वर्तमान गृहमंत्री कौन हैं

  • कार्यकाल आरंभ- 14 नवम्बर 1966
  • कार्यकाल समाप्त- 27 जून 1970
  • राजनैतिक दल- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • प्रधानमंत्री- इंदिरा गाँधी

8. इंदिरा गांधी – Indira Gandhi 

भारत के वर्तमान गृहमंत्री कौन हैं

  • कार्यकाल आरंभ- 27 जून 1970
  • कार्यकाल समाप्त- 4 फरवरी 1973
  • राजनैतिक दल- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • प्रधानमंत्री- इन्दिरा गांधी

9. उमाशंकर दीक्षित – Umashankar Dixit 

भारत के वर्तमान गृहमंत्री कौन हैं

  • कार्यकाल आरंभ- 4 फरवरी 1973
  • कार्यकाल समाप्त- 1974
  • राजनैतिक दल- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • प्रधानमंत्री- इन्दिरा गांधी

10. केसू ब्रह्मानंदा रेड्डी – Kesu Brahmananda Reddy

Kesu Brahmananda Reddy e1672473747168

 

  • कार्यकाल आरंभ- 1974
  • कार्यकाल समाप्त- 24 मार्च 1977
  • राजनैतिक दल- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • प्रधानमंत्री- इन्दिरा गांधी

11. चरण सिंह – Charan Singh 

भारत के वर्तमान गृहमंत्री कौन हैं

  • कार्यकाल आरंभ- 24 मार्च 1977
  • कार्यकाल समाप्त- 1 जुलाई 1978
  • राजनैतिक दल- जनता पार्टी
  • प्रधानमंत्री- मोरारजी देसाई

12. मोरारजी देसाई – Morarji Desai 

भारत के वर्तमान गृहमंत्री कौन हैं

  • कार्यकाल आरंभ- 1 जुलाई 1978
  • कार्यकाल समाप्त- 28 जुलाई 1979
  • राजनैतिक दल- जनता पार्टी
  • प्रधानमंत्री- मोरारजी देसाई

13. ज़ैल सिंह – Zail Singh 

भारत के वर्तमान गृहमंत्री कौन हैं

  • कार्यकाल आरंभ- 14 जनवरी 1980
  • कार्यकाल समाप्त- 22 जून 1982
  • राजनैतिक दल- भारतीय जनता पार्टी
  • प्रधानमंत्री- इंदिरा गांधी

14. रामस्वामी वेंकटरमण – Ramaswami Venkatraman

भारत के वर्तमान गृहमंत्री कौन हैं

  • कार्यकाल आरंभ- 22 जून 1982
  • कार्यकाल समाप्त- 2 सितम्बर 1982
  • राजनैतिक दल- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • प्रधानमंत्री- इन्दिरा गांधी

15. प्रकाश चन्द्र सेठी – Prakash Chandra Sethi

भारत के वर्तमान गृहमंत्री कौन हैं

  • कार्यकाल आरंभ- 2 सितम्बर 1982
  • कार्यकाल समाप्त- 19 जुलाई 1984
  • राजनैतिक दल- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • प्रधानमंत्री- इन्दिरा गांधी

16. पी वी नरसिम्हा राव – P.V. Narsimha Rav

भारत के वर्तमान गृहमंत्री कौन हैं

  • कार्यकाल आरंभ- 19 जुलाई 1984
  • कार्यकाल समाप्त- 31 दिसम्बर 1984
  • राजनैतिक दल- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • प्रधानमंत्री- इन्दिरा गांधी, राजीव गांधी

17. शंकरराव चव्हाण – Shankar Rav Chavhan

भारत के वर्तमान गृहमंत्री कौन हैं 

  • कार्यकाल आरंभ- 31 दिसम्बर 1984
  • कार्यकाल समाप्त- 12 मार्च 1986
  • राजनैतिक दल- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • प्रधानमंत्री- राजीव गाँधी
  • दूसरा कार्यकाल आरंभ- 21 जून 1991
  • कार्यकाल समाप्त- 16 मई 1996
  • राजनैतिक दल- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • प्रधानमंत्री- पी॰ वी॰ नरसिम्हा राव

18. सरदार बूटा सिंह – Sardar Buta Singh

Buta Singh PTI e1672471014685

  • कार्यकाल आरंभ- 12 मई 1986
  • कार्यकाल समाप्त- 2 दिसम्बर 1989
  • राजनैतिक दल- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • प्रधानमंत्री- राजीव गांधी

19. मुफ़्ती मोहम्मद सईद – Mufti Mohammad Saeed

123976662 d1fa9a44 8e19 4569 902f 7ab411b86512 e1672471655884

  • कार्यकाल आरंभ- 1989
  • कार्यकाल समाप्त- 10 नवम्बर 1990
  • राजनैतिक दल- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • प्रधानमंत्री- राजीव गांधी

20. चंद्रशेखर – Chandrashekhar

भारत के वर्तमान गृहमंत्री कौन हैं

  • कार्यकाल आरंभ- 10 नवम्बर 1990
  • कार्यकाल समाप्त- 21 जून 1991
  • राजनैतिक दल- समाजवादी जनता पार्टी
  • प्रधानमंत्री- स्वयं

21. मुरली मनोहर जोशी – Murli Manohar Joshi

भारत के वर्तमान गृहमंत्री कौन हैं  

  • कार्यकाल आरंभ- 16 मई 1996
  • कार्यकाल समाप्त- 1 जून 1996
  • राजनैतिक दल- भारतीय जनता पार्टी
  • प्रधानमंत्री- अटल बिहारी बाजपेयी

22. एच. डी. देवगौड़ा – H.D. Devgauda

भारत के वर्तमान गृहमंत्री कौन हैं

  • कार्यकाल आरंभ- 1 जून 1996
  • कार्यकाल समाप्त- 29 जून 1996
  • राजनैतिक दल- जनता दल
  • प्रधानमंत्री- स्वयं

23. इन्द्रजीत गुप्ता – Indrajeet Gupta

भारत के वर्तमान गृहमंत्री कौन हैं 

  • कार्यकाल आरंभ- 29 जून 1996
  • कार्यकाल समाप्त- 19 मार्च 1998
  • राजनैतिक दल- कम्युनिष्ठ पार्टी ऑफ इंडिया
  • प्रधानमंत्री- ऍच॰ डी॰ देवगौड़ा, इन्द्र कुमार गुजराल

24. लालकृष्ण आडवाणी – Lal Krishna Advani 

भारत के वर्तमान गृहमंत्री कौन हैं 

  • कार्यकाल आरंभ- 19 मार्च 1998
  • कार्यकाल समाप्त- 22 मई 2004
  • राजनैतिक दल- भारतीय जनता पार्टी
  • प्रधानमंत्री- अटल बिहारी वाजपेयी

25. शिवराज पाटिल – Shivraj Patil

भारत के वर्तमान गृहमंत्री कौन हैं 

  • कार्यकाल आरंभ- 22 मई 2004
  • कार्यकाल समाप्त- 30 नवम्बर 2008
  • राजनैतिक दल- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • प्रधानमंत्री- मनमोहन सिंह

26. पी चिदंबरम – P. Chidambaram 

भारत के वर्तमान गृहमंत्री कौन हैं 

  • कार्यकाल आरंभ- 30 नवम्बर 2008
  • कार्यकाल समाप्त- 31 जुलाई 2012
  • राजनैतिक दल- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • प्रधानमंत्री- मनमोहन सिंह

27. सुनील कुमार शिंदे – Suneel Kumar Shinde 

भारत के वर्तमान गृहमंत्री कौन हैं 

  • कार्यकाल आरंभ- 31 जुलाई 2012
  • कार्यकाल समाप्त- 26 मई 2014
  • राजनैतिक दल- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • प्रधानमंत्री- मनमोहन सिंह

28. राजनाथ सिंह – Rajnath Singh

भारत के वर्तमान गृहमंत्री कौन हैं 

  • कार्यकाल आरंभ- 26 मई 2014
  • कार्यकाल समाप्त- 30 मई 2019
  • राजनैतिक दल- भारतीय जनता पार्टी
  • प्रधानमंत्री- नरेंद्र मोदी

29. अमित शाह – Amit Shah

भारत के वर्तमान गृहमंत्री कौन हैं 

  • कार्यकाल आरंभ- 30 मई 2019 से अब तक
  • राजनैतिक दल- भारतीय जनता पार्टी
  • प्रधानमंत्री- नरेन्द्र मोदी

 

FAQ’s – भारत के वर्तमान Grah Mantri कौन हैं

सवाल : भारत के प्रथम गृह मंत्री कौन थे?

भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ झावेरभाई पटेल थे

सवाल : गृह मंत्री का क्या काम है?

गृह मंत्रालय अनेक जिम्मेदारियों का निर्वहन करता है, उनमें से कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं- आंतरिक सुरक्षा, सीमा प्रबंधन, केंद्र-राज्य संबंध, केंद्र शासित प्रदेशों का प्रशासन, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों का प्रबंधन तथा आपदा प्रबंधन आदि

सवाल : उत्तर प्रदेश के होम मिनिस्टर कौन है?

उत्तर प्रदेश के होम मिनिस्टर श्री योगी आदित्यनाथ जी हैं

सवाल : भारत के वर्तमान गृहमंत्री कौन हैं?

भारत के वर्तमान गृहमंत्री माननीय अमित शाह जी हैं

सवाल : संसद में कितने मंत्री होते हैं?

संसद की अध्यक्षता प्रधान मंत्री करते हैं और इसमें कार्यकारी सरकारी मंत्रालयों में से प्रत्येक के प्रमुख होते हैं वर्तमान में, परिषद का नेतृत्व प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं और इसमें प्रधान मंत्री सहित 29 सदस्य हैं


Conclusion 

आज हमने पढ़ा कि भारत के वर्तमान गृहमंत्री कौन हैं तथा उनके जीवन, परिवार और उनके राजनीतिक जीवन के बारे में भी पढ़ा इसके अलावा हमने अमित शाह जी द्वारा संभाले गए पदों के बारे में भी कुछ जानकारियां प्राप्त की

Bharat ke vartaman grahmantri kaun hain के बारे में आवश्यक सारी जानकारियां तथा भारत के गृहमंत्रियों की सूची भी हमने आपको ऊपर प्रदान की हैं उन्हें भी अवश्य पढ़ें

हम आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी जाने वाली जानकारियां पसंद आई होंगी तथा यदि आपको हमारे आर्टिकल से जुड़ी कोई भी समस्या है तो Comment Box में Comment करके अवश्य बताएं, धन्यवाद